फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीरेंद्र सिंह को उम्मीदवार बनाने पर केंद्रीय नेतृत्व को सराहा

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह मस्त को बलिया लोकसभा सीट से उम्मीदवार घोषित करने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई। जिले में उनके प्रथम आगमन को लेकर टीडी कालेज के पास स्थित भाजपा कार्यालय पर बैठक आयोजित की गई। इसमें भव्य स्वागत समारोह के तैयारियों को लेकर जिला, मंडल अध्यक्षों एवं कार्यकर्ताओं की संगठनात्मक पदाधिकारियों की जिम्मेदारी तय की गई।
विज्ञापन

प्रांतीय परिषद के सदस्य उपेंद्र पांडेय ने कहा कि हमारी पार्टी ऐसे समर्पित कार्यकर्ताओं की पार्टी है, जो कि राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्णय पर अनुशासित तरीके से अमल करती है। जिला महामंत्री प्रदीप कुमार सिंह ने कहा कि हमारे कार्यकर्ता किसी के बहकावे में आने वाले नहीं है। अपने पार्टी के उम्मीदवार को हम पूरी ताकत से जिताएंगे। उन्होंने वरिष्ठ पदाधिकारियों से अपील की कि कार्यकर्ताओं को अपने क्षेत्रों में मोदी के उपलब्धियों के बारे में समझाएं। जिला उपाध्यक्ष माधव प्रसाद गुप्ता, वरिष्ठ नेता नारद सिंह, जिला महामंत्री नंदलाल सिंह ने भी विचार रखे।
इस मौके पर नकुल चौबे, मनोज श्रीवास्तव, प्रमिला गुप्ता, रामजी सिंह, मनोरमा गुप्ता, लक्ष्मण दूबे, देवब्रत दूबे, कौशल कुमार सिंह सहित सभी मंडल अध्यक्ष मौजूद रहे। इसी क्रम में फेफना विस के पदाधिकारियों की टैगोर नगर स्थित केंद्रीय कार्यालय पर बैठक हुई। जिसमें मंडल अध्यक्ष टुनटुन उपाध्याय ने कहा कि मस्त को बलिया संसदीय सीट का उम्मीदवार बनाकर केंद्रीय नेतृत्व ने बहुत ही सराहनीय कार्य किया है। इस मौके पर प्रेमनाथ सिंह, अजय सिंह, भोला ओझा, भुवाल सिंह, पिंटू पाठक, आलोक सिंह, झम्मन राय, अरुण राय, सोनू सिंह, मनोज सिंह, कल्लू यादव, रमाकांत यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें