फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फांसी लगाकर महिला की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
भीमपुरा। थाना क्षेत्र के कुशहा रसीदपुर गांव में बुधवार की सुबह एक विवाहिता ने फांसी लगा ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के कुशहा रसीदपुर गांव निवासी अशोक कुमार की शादी 2010 में उभांव थाना क्षेत्र के नारला गांव निवासी ममता के साथ हुई थी। अशोक कुमार परिवार की आजीविका चलाने के लिए मुंबई में नौकरी करता था। होली में घर आया हुआ था। मंगलवार की रात पति-पत्नी के बीच किसी मामले को लेकर विवाद हो गया था। जिसको लेकर गांव में पंचायत भी हुई, लेकिन वह अपने जिद पर अड़ी रही। उसने आत्महत्या की धमकी दी थी। जिसके डर से पति अशोक ने पूरी रात पत्नी की पहरेदारी करते रहे। सुबह होने से पूर्व अशोक शौच करने के लिए निकला, इतने में ही ममता (30) ने साड़ी से फंदा लगा दिया। वह जब शौच से लौटा तो ममता फांसी से लटकती मिली। उसके शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। ममता दो बच्चों की मां है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें