ग्राम सोनाडीह स्थित खेल मैदान पर चल रहे यादवेन्द्र सिंह यादव स्मृति फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल में गोरखपुर फुटबॉल एकेडमी ने ट्राई ब्रेकर के सहारे मॉडर्न क्लब बेल्थरारोड को पराजित कर खिताब पर कब्जा जमाया।
मैच के दौरान दोनों टीम एक-एक से बराबरी पर रही और अंतत: ट्राई ब्रेकर से गोरखपुर को विजयी घोषित किया गया। मैच का शुभारंभ रामनारायण यादव ने किया। आयोजित समारोह में यादव ने खेल के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने विजेता और उपविजेता टीम को पुरस्कृत किया । मैच के दौरान चंदायर कला ग्राम निवासी प्रशांत यादव मौजूद रहे। जो इंग्लैंड के लॉर्ड्स में अंडर-15 इंटरनेशनल क्रिकेट टीम के खिलाड़ी हैं । प्रतिष्ठित साहित्यकार चंद्रशेखर शुक्ला ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। इस मौके पर जयप्रकाश यादव, असलम राही, मृत्युंजय, डॉ बेचन यादव आदि मौजूद रहे। भारी संख्या में खेल प्रेमियों ने मैच का आनंद उठाया। संयोजक संजय यादव ने आभार जताया ।