फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूतपूर्व सैनिकों के वार्षिक सम्मेलन में वीर शहीदों को किया गया याद

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के चोगड़ा स्थित महंत विश्वनाथ यति इंटर कॉलेज के प्रांगण में भूतपूर्व सैनिकों का वार्षिक सम्मेलन शुक्रवार को आयोजित किया गया है। जिसके मुख्य अतिथि रिटायर ब्रिगेडियर पीएन सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर भूतपूर्व सैनिक वार्षिक सम्मेलन का शुभारंभ किया। इस दौरान महंत विश्वनाथ यति इंटर कॉलेज की छात्रा कुमारी नंदिनी ने शहीदों की याद में गीत गाकर कार्यक्रम की शुरूआत कराई।
विज्ञापन

विद्यालय की छात्र-छात्राओं ने विभिन्न तरह के कार्यक्रमों के माध्यम से सीमा पर शहीद हुए जवानों के मां बहनें व पत्नियों के दर्दों के बारे मैं दर्द बयां किया। वहीं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्रिगेडियर पीएन सिंह ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी देश की रक्षा सैनिक ही करते हैं जोकि सैनिक हमारे देश के आम पुरुष हैं। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि रिटायर्ड ब्रिगेडियर आरपी सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि यदि सरकार आदेश दे तो हम सब रिटायर सैनिक फिर सीमाओं पर लड़ने के लिए तैयार है, लेकिन हर हाल में अपनी भारत माता को बदनाम नहीं होने देंगे। इस दौरान सीमाओं पर शहीद हुए सैनिकों के पत्नियों को अंगवस्त्रम से सम्मानित किया गया। इस मौके पर अशोक कुमार सिंह, प्रतिमा यादव, शिव कुमारी देवी, लखना देवी, चंद्रावती देवी, रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह के पिता घुरहू सिंह, सतीश सिंह, ब्लाक प्रमुख रसड़ा धनंजय सिंह, अशोक सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में भूतपूर्व सैनिक मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन श्री नाथ उपाध्याय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें