फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच सालों में मस्त की आय हुई तीन गुनी

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। बलिया लोक सभा सीट से शुक्रवार को भाजपा प्रत्याशी वीरेंद्र सिंह मस्त ने नामांकन पत्र के साथ आय समेत अन्य विवरण का शपथ पत्र भी आरओ को दिया है। मस्त पर दो मुकदमे दर्ज हैं तो पांच सालों में इनकी आय करीब तीन गुना बढ़ी है। इनके पास कोई गाड़ी नहीं है लेकिन राइफल व बंदूक है।
विज्ञापन

काशी हिंदू विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री लिए वीरेंद्र सिंह मस्त पर दो मुकदमे थाना सुरहिया, जनपद भदोही तथा थाना कोतवाली बलिया में दर्ज हैं। इन्होंने शपथ पत्र के साथ पांच सालों के आय का विवरण दिया है। शपथ पत्र के अनुसार वर्ष 2014-15 में 218300 रुपये, 2015-16 में 235700 रुपये, 2016-17 में 246200 रुपये, 2017-18 में 619870 रुपये व 18-19 में 614510 रुपये दर्शाया है। मस्त के पास नकदी के रूप में एक लाख 75 हजार, बैंक खाते में 2 लाख 59 हजार रूपये, 52 हजार 400 के जेवरात व डेढ़ लाख की राइफल व 50 हजार की बंदूक है। मस्त ने अपनी आय का स्रोत कृषि बताया है। उनकी पत्नी के पास पचीस हजार नकदी तथा 15 लाख 94 हजार 750 रुपये के जेवरात हैं।
कृषि तथा गैर कृषि योग्य भूमि और आवासीय भवन को देखा जाए तो मस्त के पास 80 लाख व इनकी पत्नी के पास 45 लाख रुपये की संपत्ति है। मस्त के पास 59 लाख 87 हजार 300 रुपये की कृषि योग्य भूमि तथा 78 लाख 67 हजार अनुमानित लागत का आवासीय भवन है। वहीं पत्नी के पास 18 लाख 17 हजार 920 रुपये अनुमानित लागत की कृषि योग्य भूमि है, जबकि गैर कृषि भूमि के रूप में 20 लाख अनुमानित लागत की जमीन है। पत्नी के पास भी 45 लाख का आवासीय भवन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें