फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व मंत्री को पत्रक सौंप कार्रवाई की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। भाजपा के पूर्व विधायक रामइकबाल सिंह के नेेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने शुक्रवार को वीरेंद्र सिंह मस्त के नामांकन में पहुंचे पूर्व मंत्री सांसद कलराज मिश्र को पत्रक सौंपा। इसमें भाजपा नेता विनोद तिवारी व उनके भाइयों के प्रशासनिक उत्पीड़न पर रोक लगाने और उनके ऊपर मुकदमों को वापस करने तथा डीएम के विरुद्घ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन

पत्रक में कहा गया है कि विनोद तिवारी भाजपा कार्य समिति के सदस्य हैं। वे एक अप्रैल को डीएम के बुलावे पर दुबहर ब्लाक के पूर्व ब्लाक प्रमुख दिनेश पाठक के साथ उनके आवास पर शाम करीब चार बजे मिलने गए। आरोप लगाया कि इसी बीच जिलाधिकारी ने उनके साथ अभद्रता की। तिवारी का कालर पकड़ हाथ चलाया। इस पर तिवारी ने डीएम का हाथ पकड़ अपना बचाव किया। इसके बाद डीएम ने कोतवाल को बुलाकर 151 में गिरफ्तार करवाया। आरोप लगाया कि जिलाधिकारी अपने अधिकार का नाजायज प्रयोग कर विनोद एवं उनके परिवार को प्रताड़ित कर रहे हैं। इससे कार्यकर्ताओं में रोष है। इस दौरान निर्णय लिया गया है कि अगर डीएम के विरूद्घ कार्रवाई तथा विनोद तिवारी लगाए गए फर्जी मुकदमें वापस नहीं होते है तो 30 अप्रैल को बांह पर काली पट्टी बांधकर भाजपा कार्यकर्ता जिला प्रशासन के विरोध करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें