फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीड़ित परिवारों की मदद को युवा जुटा रहे चंदा

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज। दोकटी थाना क्षेत्र के लालगंज गांव में शनिवार की शाम आई बारात के ट्रैक्टर पर बंधे डीजे की बांस के एचटी लाइन में फंसने से उतरे करंट से एक युवक की मौत हो गई और तीन किशोर घायल हो गए। रविवार को मृत युवक का अन्त्य परीक्षण के बाद उसका अंतिम संस्कार परिजनों द्वारा कर दिया गया। वहीं, तीन घायल किशोरों का इलाज जिला चिकित्सालय में चल रहा है। इन युवकों के परिवार काफी गरीब हैं, इन परिवारों को आर्थिक मदद देने के लिए गांव के कुछ युवकों ने सड़क व बाजार में चंदा इकट्ठा करने में जुटे हैं।
विज्ञापन

लालगंज गांव निवासी गोरख गुप्ता के नतिनी की बारात बैरिया गांव के रामजी गुप्ता के यहां से शनिवार को आई थी। बारात दरवाजे लगाते समय डीजे की धुन पर युवक नाचते हुए दरवाजे के तरफ जा रहे थे। इसी बीच ट्रैक्टर पर डीजे के लिए बंधा बांस ऊपर से गुजर रहे एचटी तार में तार फंस गया और करंट ट्रैक्टर में उतर गया था। इस हादसे में लालगंज निवासी रोहित गुप्ता पुत्र शिवजी की मौत हो गई थी और बिट्टू पुत्र स्व. सुभाष गुप्ता, अर्जुन पुत्र सतेंद्र व किशुन कुमार पुत्र शिवजी घायल हो थे। बताया जाता है कि मृतक व घायल युवकों के परिजन काफी गरीब परिवार के हैं लिहाजा इनको आर्थिक मदद देने के लिए लालगंज बाजार निवासी लालू गुप्ता, लक्ष्मण गुप्ता, अजय सिंह, मुन्ना जी गुप्ता आदि युवकों ने चंदा इकट्ठा करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें