फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जो मनमोहन और मैडम नहीं कर पाए वह मोदी ने करके दिखाया है: रवींद

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। आगामी चुनाव में भाजपा एयर स्ट्राइक को चुनावी मुद्दा नहीं बनाएगी। यह देश के पराक्रम से जुड़ा मुद्दा है। इसका राजनीतिकरण नहीं करना चाहिए। लेकिन विरोधी बार बार पीएम मोदी पर इल्जाम लगा रहे कि वे इस मुद्दे का राजनीतिकरण कर रहे। जो काम देश के पूर्व पीएम मनमोहन और मैडम सोनिया नहीं कर पाए, वह हमारे मोदी जी ने करके दिखाया है। यह बातें सलेमपुर भाजपा सांसद रविंद्र कुशवाहा ने कही।
विज्ञापन

रविवार रात बेल्थरा रोड में संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि विपक्षी दल सेना के पराक्रम को लेकर घटिया राजनीति कर रहे हैं। कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल व कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह एयर स्ट्राइक की व सेना के पराक्रम पर सवाल उठाकर पाकिस्तान की भाषा बोल रहे हैं। उन्होंने कहा कि पुलवामा हमले को लेकर देश की जनता भारी गुस्से में है तथा वह लोकसभा के आगामी चुनाव में इन नेताओं को जमकर सबक सिखाने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा मोदी सरकार के कामकाज व देश के चतुर्दिक विकास के मुद्दे को लेकर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि पुलवामा की घटना को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधने वाले विपक्षी दलों के नेता सेना की जबरदस्त कार्रवाई व मोदी सरकार के कार्यों से बौखला कर अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें