फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सबसे बड़ा रोग क्या कहेंगे लोग से ऊपर उठे नौजवान - विमल पाठक

विज्ञापन
विज्ञापन
दुबहर। नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान में शनिवार को स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर चलाए जा रहे युवा सप्ताह कार्यक्रम का समापन शहीद मंगल पांडेय राजकीय महिला महाविद्यालय के प्रांगण में पुरस्कार वितरण एवं कार्यक्रम के आयोजन के साथ हुआ। इस दौरान देश भक्ति और राष्ट्र निर्माण पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता के प्रथम विजेता पूजा सिंह को पांच हजार तथा द्वितीय रोहित चौबे को दो हजार तथा तृतीय शिवांगी सिंह को एक हजार रुपये देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रधान संघ के मंडल अध्यक्ष विमल पाठक ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि युवा अपने अंदर से झिझक हटा लें तो निश्चित रूप से समाज में बड़ी आसानी से अपने मंजिल को पा सकते हैं। आज युवा इसलिए घबराया हुआ है कि लोग क्या कहेंगे, जो सबसे बड़ा रोग है। इस भ्रम को दूर करने की आवश्यकता है क्योंकि जितने भी महापुरुष हुए हैं सारे लोग छोटे कार्यों को तपस्या मानकर पूरी लगन और निष्ठा से करने का काम किया है और आगे बढ़े हैं। विशिष्ट अतिथि मंगल पांडेय विचार मंच के अध्यक्ष कृष्णकांत पाठक ने कहा कि नेहरू युवा केंद्र देश के युवाओं को आगे बढ़ने का मौका देता है। महिला महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रामप्रकाश कुशवाहा ने कहा कि छोटे कार्यों को देख कर दिग्भ्रमित न हों क्योंकि जिसके अंदर लगन और निष्ठा है वह आगे बढ़ेगा। इस मौके पर डा. शिवेंद्र नाथ दुबे, डॉ इसरार खां, डॉ चंदन साहू, डॉ प्रदीप यादव, ओम प्रकाश, हरिशंकर पाठक, नीतू सिंह, काजल राय, नवीन सिंह, शरद सौरभ, गुप्तेश्वर प्रसाद आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें