फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नार्को टेस्ट के लिए आज भी तैयार हूं: शिवपाल

Sat, 19 Jan 2019 10:22 PM IST
अमित वर्मा अमर उजाला ब्यूरो, बलिया
विज्ञापन
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव
विज्ञापन
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि जिस गेस्ट हाउस कांड के बाद उन पर उंगलियां उठी, वह बेबुनियाद है। आज भी हम नार्को टेस्ट के लिए तैयार हैं, उस समय विधानसभा में भी मैंने यह बात कही थी। शर्त यह है कि तत्कालीन मुख्यमंत्री का भी नार्को टेस्ट होना चाहिए, इससे यह साबित हो जाएगा कि भाजपा और कांग्रेस से कौन मिला है, किसने धोखा दिया है। ऐसे लोग कुछ भी कर सकते हैं। यह बातें उन्होंने शनिवार को सहतवार में पत्रकार वार्ता में कहीं। भाजपा से गठबंधन के सवाल पर उन्होंने कहा कि जिस पार्टी का 40 साल से विरोध कर रहे हैं, उससे गठबंधन का सवाल ही नहीं। जिन्होंने धोखा दिया वे एक साथ हो गए तो क्या धोखा खाने वालों के साथ रहेंगे। इस मौके पर पार्टी के महासचिव नीरज सिंह गुड्डू व पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता दीपक मिश्रा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें