फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रबी कृषि निवेश किसान मेला आज से

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। शासन की ओर से रबी- 2018 में विकास खंड स्तरीय गोष्ठियां व कृषि निवेश मेला का आयोजन किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। इसके तहत 17 से 27 नवंबर तक अलग-अलग तिथियों में अलग-अलग ब्लाकों में मेला का आयोजन किया जाएगा। कृषि उपनिदेशक इंद्राज ने बताया कि परिपालन जनपद की बढ़ती संख्या हेतु निश्चित खाद्यान सुरक्षा, किसानों की आय बढ़ाने की एवं आर्थिक स्तर में उन्नयन हेतु यह आवश्यक है कि खाद्यान्न उत्पादन में निरंतर स्थायी वृद्धि हो तथा उनके उत्पादों का अधिकतम मूल्य प्राप्त हो। उन्होंने बताया कि किसानों को कृषि की नवीनतम तकनीकी जानकारी, कृषि निवेश, किसान क्रेडिट कार्ड, कृषि यंत्र एवं कृषि रक्षा उपकरण का अनुदान पर वितरण कृषि एवं संवर्गीय समस्त विभागों को अपने स्टाल लगाकर साहित्य वितरण तथा अपने विभाग से संबंधित योजनाओं एवं सुविधाओं को किसानों को उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

इनसेट...
विकास खंडों में किसान मेला तिथिवार निर्धारित
बलिया। कृषि उपनिदेशक ने बताया कि विकास खंड चिलकहर में 17 नवंबर को ग्राम कोड़रा निकट प्राथमिक पाठशाला में, बांसडीह में 17 नवंबर को ग्राम खरौनी के प्राथमिक पाठशाला में, रसड़ा में 19 नवंबर को ग्राम अठिला के प्राथमिक पाठशाला में, मनियर में 19 नवंबर को ग्राम अजनेरा के प्राथमिक पाठशाला में कृषि निवेश मेला आयोजित किया जाएगा। बेलहरी में 20 नवंबर को ग्राम सीताकुंड के प्राथमिक पाठशाला, रेवती में 20 नवंबर को ग्राम लमुही में, नगरा में 21 नवंबर को ग्राम लहसनी प्राथमिक पाठशाला, दुबहड़ में 21 नवंबर को ग्राम अखार प्राथमिक पाठशाला, नवानगर में 22 नवंबर को ग्राम हरनाटार प्राथमिक पाठशाला, सोहाव में 22 नवंबर को ग्राम खलीलपुर प्राथमिक पाठशाला, सीयर में 24 नवंबर को ग्राम उधरन प्राथमिक पाठशाला, मुरली छपरा में 24 नवंबर को ग्राम शिवपुर कपूर दीयर में, हनुमानगंज में 25 को ग्राम गुरवा में, बैरिया में 25 नवंबर को ग्राम दयाछपरा में, पंदह में 26 नवंबर को ग्राम खड़सरा प्राथमिक पाठशाला में, गड़वार में 26 नवंबर को प्राथमिक पाठशाला फेफना में तथा बेरूआरबारी में 27 नवंबर को ग्राम मैरीटार प्राथमिक पाठशाला में कृषि मेला का आयोजित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें