फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम के दुर्व्यवहार से नाराज सचिवों ने किया ब्लाक पर तालाबंदी

विज्ञापन
विज्ञापन
बेल्थरारोड। सीयर ब्लॉक कर्मियों ने शुक्रवार को उपजिलाधिकारी द्वारा ग्राम सचिव प्रशांत कुमार यादव के साथ कथित दुर्व्यवहार को लेकर ब्लॉक के सभी कार्यालयों में तालाबंदी कर कामकाज बाधित कर दिया। इस दौरान ब्लॉक के कार्य से आए क्षेत्रीय लोग वापस लौट गए। आरोप है कि एसडीएम ने गुरुवार को सचिव को अपने चेंबर में बुलाकर परिवार रजिस्टर की एक कालम में प्रविष्टि को लेकर डांट-फटकार के बाद दुर्व्यवहार कर धमकी दी। इस बाबत सचिव ने उभांव पुलिस को तहरीर सौंप प्रभावी कार्यवाही की मांग की है।
विज्ञापन

तहरीर में उल्लेख है कि खंड विकास अधिकारी के निर्देश पर एसडीएम के समक्ष उपस्थित हुआ। जहां एसडीएम ने खैरा खास ग्राम की एक परिवार रजिस्टर में मुखिया के कालम में अंकित नाम के बारे में पूछताछ करने के बाद दुर्व्यवहार किया। आरोप है कि एसडीएम द्वारा शर्ट का कालर पकड़ मारा-पीटा तथा घटना का जिक्र नहीं करने पर जान से मारने की धमकी दी। सचिव के साथ दुर्व्यवहार को लेकर ब्लॉक कर्मियों में उबाल आ गया। आक्रोशित ब्लॉक कर्मियों ने सभी कार्यालयों में ताला जड़ डवाकरा हाल में बैठक की। बैठक में तय हुआ कि दोषी एसडीएम के खिलाफ विभागीय संगठन को प्रस्ताव प्रेषित किया जाएगा। साथ ही जिला प्रशासन द्वारा उचित और वैधानिक कार्यवाही नहीं किए जाने की स्थिति में 19 नवंबर को जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया जाएगा। इस मौके पर संगठन के जिलाध्यक्ष शशिभूषण दुबे, विकास भवन कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष बलवंत सिंह, समन्वय समिति के अध्यक्ष हर्षदेव, अमरनाथ चौबे, हरेंद्र प्रसाद, परशुराम, रामाधार यादव, राजकमल, संजय सिंह, परमेश्वर समेत ब्लॉक कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें