फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाइवे पर चोरी से मची खलबली, गाड़ियों के टायर बैटरी खोले

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। नरहीं थाना क्षेत्र के भरौली से लेकर कोटवां नारायणपुर तक मंगलवार की रात में सड़क किनारे खड़े वाहनों के टायर व बैटरी चोरों ने खोल लिया। एक दर्जन वाहनों के लाखों के टायर बैटरी चोरी से इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस की रात्रि गश्त व डायल 100 की सक्रियता पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन

नरहीं थाना क्षेत्र के भरौली स्थित गंगापुल का रास्ता जहां तस्करी के लिए कुख्यात है वहीं अब यह इलाका धीरे-धीरे अपराधियों का गढ़ भी होता जा रहा है। मंगलवार की रात चोरों ने भरौली से लेकर कोटवां नारायनपुर तक सड़क के किनारे या सड़क के किनारे के दरवाजों पर खड़े करीब एक दर्जन विभिन्न तरह के वाहनों के किसी के टायर तो किसी की बैटरी खोल ले गए। उजियार गांव के पास सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर के टायर व बैटरी चोर खोल ले गए तो कुछ ही दूूरी पर उजियार मोड़ पर मुन्ना राय के डेरे पर खड़ी मिनी ट्रक की बैटरी चोर खोल ले गए। हाइवे किनारे उजियार गांव के सामने दरवाजे पर खड़े ब्रह्मा खरवार के मैजिक की बैटरी चोर खोल ले गए। इसी तरह चोरों ने भरौली में चार व कोटवां नारायणपुर में हाइवे किनारे खड़े पांच वाहनों से किसी के टायर तो किसी की बैटरी को चोर खोल ले गए। सुबह जब वाहन चालक गाड़ियों के पास पहुंचे तो उनके होश उड़ गए। बताया जाता है कि चोरों ने कुल आठ टायर व एक दर्जन बैटरी को खोल लिया। कयास लगाए जा रहे हैं कि चोर किसी वाहन से होंगे और टायर व बैटरी खोल कर वाहनों पर लाद ले गए। हैरानी की बात है कि भरौली में नरहीं पुलिस की जहां 24 घंटे पिकेट ड्यूटी लगती है वहीं इलाके में एक नरहीं थाना व दूसरा कोरंटाडीह चौकी क्षेत्र में डायल 100 पुलिस की गाड़ी रहती है। इसके अलावा प्रांतीय सीमावर्ती इलाका होने के कारण नरहीं थाना व कोरंटाडीह चौकी के पुलिसकर्मियों की रात्रि गश्त भी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें