रसड़ा। तहसील प्रांगण में चिलकहर ब्लॉक के नरांव गांव के महिलाओं पुरुषों ने कोटेदार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। धरना प्रदर्शन के दौरान आक्रोशित ग्रामीण कोटेदारों को निलंबित करने की मांग कर रहे थे। आक्रोशित ग्रामीणों का तेवर देख समाधान दिवस पर अफरा तफरी का माहौल कायम रहा । सूचना पर पहुंचे उप जिलाधिकारी बाबूराम को ग्रामीणों ने पत्रक सौंप चेताया की उनकी मांगों पर अमल नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
नरांव गांव के सैकड़ों की संख्या में महिला एवं पुरुष समाजसेवी बृजमोहन पांडेय पूर्व लक्ष्मीकांत के नेतृत्व में ब्लाक मुख्यालय मोड़ से नारेबाजी करते हुए तहसील प्रांगण पहुंचे। इस दौरान आक्रोशित ग्रामीणों ने कोटेदार को निलंबन की मांग को लेकर जमकर नारेबाजी किया। इस मौके पर कृष्ण मोहन पाण्डेय उर्फ राजू,लालबाबू प्रसाद, भरत पाण्डेय,रामएकबाल पाण्डेय, सुबोध चौहान, रमेश चौहान, तेतरी, चंद्रावती सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।