फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष ने कटान पीड़ितों के पुनर्वास का लिया जायजा 18-48-14

विज्ञापन
विज्ञापन
दयाछपरा (बलिया) । जिला पंचायत अध्यक्ष सुधीर पासवान ने मंगलवार को सदर व बैरिया तहसील के विस्थापित कटान पीडितों का हाल जाना। वर्षों के जद्दोजहद के बाद शासन से इनके पुनर्वास के लिए जमीन तो मुहैया करा दी गई है। लेकिन इन बस्तियों के लोग पीने के पानी के लिए भटकने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

गंगा की कटान में विस्थापित पीड़ितों के पुनर्वास के लिए पट्टे का आवंटन हो जाने के बाद पीड़ितों को लगा कि अब उनके बुरे दिन के बादल छंट गये हैं। आवंटन के बाद पीड़ित एनएच 31 की पटरियों से डेरा हटाकर आनन-फानन मे पट्टे की जमीन पर झोपड़ी डालकर रहने भी लगे। लेकिन गांवों से दूर बसाई गई इन बस्तियों में एक भी हैंडपंप नहीं होने से कटान पीड़ितों को पानी के भटकना पड़ रहा है। हल्की बारिश में भी बस्तियों मे पानी घुसने के कारण इनका बाहर निकलना भी मुश्किल हो जा रहा है। जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि अयोध्या प्रसाद हिन्द की गुहार पर जिपं अध्यक्ष ने बस्तियों के बीच सड़क बनवाने व 20 हैंडपम्प लगवाने का भरोसा दिया। इस मौके पर राम सेवक पाण्डेय, अर्जुन साह, राजनारायण प्रसाद, छोटक यादव आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें