फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर में लगी आग के बाद 60 घरों का जला विद्युत उपकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो सहित...
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर में आग लगने के बाद 60 घरों के जले विद्युत उपकरण
बांसडीहरोड। क्षेत्र के विद्युत उपकेंद्र टकरसन अंतर्गत घघरौली गांव में बुधवार की रात 100 केवीए का विद्युत ट्रांसफार्मर जल गया। रात में ट्रांसफार्मर में लगी आग बृहस्पतिवार की शाम तक जलती रही। उधर, ट्रांसफार्मर में आग लगने के बाद गांव में हाई वोल्टेज करेंट प्रवाहित हो गया। जिससे करीब 60 घरों के विद्युत उपकरण बल्ब, पंखे, टीवी आदि जल गए।
विज्ञापन

गांव के अंशु कुमार गोंड, गुड्डू प्रसाद गोंड, संतोष, अशोक बिंद, शुभ नारायन आदि ने बताया कि करीब 60 घरों के विद्युत उपकरण जल गए। गांव के मनोज बिंद ने बताया कि विद्युत निगम के अधिकारियों को बृहस्पतिवार की सुबह सूचना दी गई। इसके बावजूद लाइन नहीं काटी गई। इसके बाद उपजिलाधिकारी को सूचना दी गई। सूचना देने के बाद शाम को विद्युत निगम के कर्मी पहुंचे और ट्रांसफार्मर का लाइन काटा गया। साथ ही आग को बुझाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें