फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव दमदारी से लड़ेगी सुभासपा: ओमप्रकाश

विज्ञापन
विज्ञापन
बेल्थरारोड। क्षेत्र के हल्दीरामपुर में बृहस्पतिवार को सभा का आयोजन किया गया। इसमें महाराजा सुहेलदेव के शौर्य व पराक्रम की चर्चा करते हुए उन्हें युगपुरुष करार दिया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने महाराजा सुहेलदेव के अदम्य साहस और शूरवीरता की चर्चा करते हुए उनको भावपूर्ण नमन किया। इस दौरान राजभर ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में मजबूती से भागीदारी करने की बात कही। कहा कि पार्टी पंचायत चुनाव में विभिन्न पदों के लिए प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतारेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया। राजभर ने कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव में पार्टी मजबूती से भाग लेगी। पार्टी सभी सीटों पर चुनाव लड़कर जीत का परचम लहराएगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुटता की अपील की। इस मौके पर पूर्व प्रधान राजाराम राजभर, सुनील सिंह, पुनीत पाठक, सालीक यादव, सुरेंद्र चौधरी, रामविलास राजभर, मिथिलेश, श्याम नारायण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें