फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: अपार आईडी जेनरेट करने में पिछड़े 58 विद्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदरपुर।: यू-डायस पोर्टल पर अपार आईडी जेनरेट करने में जनपद के 58 विद्यालय काफी पिछड़ गए हैं। इन विद्यालयों में अधिकतर संख्या कान्वेंट स्कूलों की है, जिनके यहां 500 से 1000 एवं 701 से 1000 तक यू डायस पोर्टल पर अपार आईडी जेनरेट नहीं हुआ है। अधिकारियों के चेतावनी देने के बाद भी इन विद्यालयों में अपेक्षाकृत प्रगति नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक की तरफ से जारी की गई सूची के अनुसार सेंट मैरिज स्कूल मरियमपुर 2375 छात्रों का यू डायस पोर्टल पर नामांकन है किंतु 1867 छात्रों की ही अपार आईडी जेनरेट हो सकी है। 506 छात्रों की अपार आईडी जेनरेट नहीं हुई है। राम सिंहासन इंटर काॅलेज में 1504 नामांकन है। 987 छात्रों की अपार आईडी जेनरेट हुई है। 510 छात्रों का बाकी है। नागाजी सरस्वती विद्या मंदिर में 2835 छात्र नामांकित हैं। 2171 छात्रों की आईडी जेनरेट हुई है। 662 छात्र अभी भी वंचित हैं। रुपा इंटर काॅलेज में 872 छात्रों का नामांकन हैं। 228 छात्रों की आईडी जेनरेट हुई है जबकि अभी भी 647 छात्रों की अपार आईडी जेनरेट नहीं हुई है। सिद्दकिया इंटर काॅलेज में 766 छात्रों का नामांकन हैं। केवल 137 की ही आईडी जेनरेट हुई है।

614 छात्र अभी भी बाकी है। सुखपुरा इंटर काॅलेज सुखपुरा में 1769 छात्रों का नामांकन हैं। 1152 की अपार आईडी जेनरेट हुई है। 613 छात्रों की अभी जेनरेट नहीं हुई है। एसएसवी इंटर काॅलेज में 1508 छात्रों का नामांकन हैं। 891 छात्रों की आईडी जेनरेट हुई है जबकि 608 छात्रों का बाकी है। जनता इंटर कॉलेज नवानगर में 688 छात्रों का नामांकन हैं। केवल 174 छात्रों की आईडी जेनरेट हुई है। 512 छात्रों का बाकी है। कोलंबस इंटरनेशनल स्कूल में 1407 छात्रों का नामांकन हैं। 676 छात्रों की अपार आईडी जेनरेट हुई है। 720 छात्रों का नहीं हुआ है। गांधी इंटर काॅलेज में 3664 छात्र नामांकित हैं। 2707 छात्रों की आईडी जेनरेट की गई है। 955 छात्र बाकी हैं।
विज्ञापन


यू डायस पोर्टल पर शत प्रतिशत बच्चों की अपार आईडी दो दिन के भीतर जेनरेट करने के लिए संबंधित विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को निर्देशित किया गया है। इसमें किसी भी तरह की शिथिलता अक्षम्य होगी। - देवेंद्र कुमार गुप्ता, जिला विद्यालय निरीक्षक, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें