फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पदाधिकारियों को सौंपे गए दायित्व

विज्ञापन
विज्ञापन
बांसडीह। भाजपा बांसडीह मंडल के पदाधिकारियों, सेक्टर संयोजकों और बूथ अध्यक्षों की बैठक भाजपा बांसडीह मंडल अध्यक्ष प्रतुल कुमार ओझा की अध्यक्षता में पर्वतपुर सेक्टर संयोजक प्रभु राजभर के आवास पर हुई। इसमें सभी पदाधिकारियों को अलग-अलग दायित्वों को देने के साथ ही मिलकर आम जनता को मोदी सरकार की योजनाओं से अवगत कराने की अपील की गई। बांसडीह विधानसभा के प्रभारी बृजभान चौहान ने कहा कि मोदी सरकार द्वारा किए गए कार्यों के कारण पूरे विश्व में भारत का डंका बज रहा है।
विज्ञापन

संयोजक लक्ष्मण दूबे ने कहा कि विपक्ष मोदी सरकार के कार्यों से घबराने के साथ ही बौखला गया है और वह जनता को गुमराह करना चाहता है। इनके मंसूबे कभी सफल नही होंगे। इस मौके पर द्वारिका सिंह, दिनेश तिवारी, शशिकांत सिंह, राजेंद्र सिंह, अवधेश पांडेय, कन्हैया गुप्ता, संजीत शर्मा, नवमी गोंड़, निखलेश पांडेय, मनीष भारती, मुनजी कुमार, अग्निवेश गुप्ता, राजू पटेल, अमित यादव आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें