रेवती। थाना क्षेत्र के पचरूखा देवी मंदिर के पश्चिम रेवती-बलिया मुख्य मार्ग पर बुधवार की देर शाम करीब एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया। बलिया की ओर से आ रही सवारी भरी बस तथा रेवती की तरफ से जा रहा बालू लदा ट्रेलर बस को बचाने में बस को रगड़ते हुए एक घर से जा टकराई। मौके पर पहुंची पुलिस ने बस एवं ट्रेलर को कब्जे में ले लिया।
बताया जाता है कि पचरूखा देवी मंदिर के पश्चिम बुधवार की शाम को बलिया की तरफ से आ रही बस को बचाने के प्रयास में बालू लदा ट्रेलर असंतुलित हो गया और सड़क के उत्तर स्थित राज किशोर चौहान के घर के अगले हिस्से को तोड़ते हुए जा घुसी। हालांकि मकान के अगले हिस्से में किसी के नहीं होने के कारण कोई हादसा नहीं हुआ, साथ ही बस में बैठे यात्री भी बाल बाल बच गए। घटना के बाद बस तथा ट्रेलर के चालक फरार हो गए।