फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल के माध्यम से युवाओं को मतदान के प्रति किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। नेहरू युवा केंद्र युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के तत्वावधान में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत शनिवार को वीर लोरिक स्पोर्ट स्टेडियम में परियोजना निदेशक डीआरडीए देवनंदन दुबे की अध्यक्षता में खेलकूद दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें एथलेटिक्स के तहत दौड़ एवं कूद खेल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला क्रीड़ाधिकारी सर्वदेव सिंह यादव ने खिलाडि़यों से परिचय प्राप्त एवं हरी झंडी दिखाकर दौड़ प्रतियोगिता का शुभारंभ कराया।
विज्ञापन

उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता कर रहे देवनंदन दुबे ने कहा कि हमारी युवा देश के कर्णधार है। इन्हीं युवाओं के कंधों पर हमारा वर्तमान और भविष्य टिका हुआ है। खेलकूद के माध्यम से युवाओं में अनुशासन के साथ ही देश प्रेम की भावना जागृत होती है। जिला क्रीड़ाधिकारी ने कहा कि जीवन में खेलकूद का बहुत ही महत्व है, खेल की विधाओं की बारियों से प्रतिभागियों को अवगत कराया। इस दौरान जिला युवा समन्वयक कपिलदेव राम ने कहा कि नेहरू युवा केंद्र ग्रामीण प्रतिभाओं को उचित मंच प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि लोकसभा निर्वाचन 2019 में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया। इस आयोजन में जनपद सभी ब्लाकों के फुटबाल, बालीवाल, कबड्डी एवं एथलेटिक्स के विभिन्न विधाओं का आयोजन किया गया। फाइनल मैच तथा पुरस्कार वितरण रविवार को स्पोर्ट स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें