फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक ने छात्र की पिटाई, परिजनों ने स्कूल पहुंच किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
रसड़ा। क्षेत्र के कुरेम बढुबांध स्थित जनता पूर्व माध्यमिक विद्यालय में एक शिक्षक द्वार छात्र की पिटाई किए जाने से परिजनों संग ग्रामीणों ने विद्यालय में हंगामा किया। परिसर में मौजूद बाइक को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस ने भीड़ पर हल्का बल प्रयोग कर आधे दर्जन लोगों को हिरासत में लिया। कोतवाली में शाम तक दोनों पक्षों में सुलह समझौता के प्रयास जारी था।
विज्ञापन

बताया जाता है कि गुरुवार को परीक्षा के दौरान कक्षा 6 का छात्र रोहित कुमार विद्यालय कक्ष के बाहर घूम रहा था। कक्ष में न जाने पर प्रधानाध्यापक जितेंद्र कुमार सिंह ने रोहित कुमार को एक थप्पड़ जड़ दिया। जिस पर छात्र कक्ष में न जाकर अपने घर दुल्लहापार पहुंच कर अपने परिजनों को बताया। शुक्रवार को विद्यालय खुलते ही ग्रामीण परिजन संग आक्रोशित होकर विद्यालय पर पहुंच कर पथराव करने लगे। पथराव से स्कूल परिसर में भगदड़ मच गई। शिक्षक एवं छात्र अपने-अपने कक्ष में छिपने लगे। आक्रोशित भीड़ ने विद्यालय परिसर में रखे प्रधानाचार्य की बाइक को क्षतिग्रस्त कर दिया। सूचना पर पहुंचे कोतवाल ज्ञानेश्वर मिश्र ने भीड़ को दौड़ा कर भगाया। लगभग आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लेकर पूछ-ताछ कर छोड़ दिया। उधर कोतवाली पहुंचे दोनों पक्षों के लोगों के बीच सुलह की बातें होती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें