फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल्याणकारी योजनाओं के लाभ से कोई भी पात्र वंचित नहीं रहे : श्रीकांत शर्मा

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। सरकारी योजनाओं को लेकर विभागों की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को हुई। इसमें ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने कहा कि जनशिकायतों के निस्तारण में फर्जीवाड़ा संज्ञान में नहीं आना चाहिए। पूरी तरह गुणवत्तापरक निस्तारण सुनिश्चित कराई जाए। इसकी जांच औचक रूप से होती रहे।
विज्ञापन

राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार उपेंद्र तिवारी ने कहा कि तहसील व थाना दिवस पर सुनवाई ठीक हो जाए तो अधिकांश समस्याएं दूर हो जाएंगी। कहा कि कल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर पात्र को मिलना चाहिए। संपूर्ण समाधान दिवस के कुछ प्रकरण लंबित होने पर कारण जाना। जननी सुरक्षा योजना में लंबित भुगतान पर सीएमओ की क्लास लगाई। सवाल किया कि आखिर सरकार का पैसा लाभार्थी को देने में दिक्कत क्या है। हर लाभार्थी चाहता है कि उसको लाभ मिले। यदि नहीं मिलता है तो निश्चित रूप से विभाग की लापरवाही है। टीकाकरण अभियान में सही रिपोर्टिंग नहीं होने पर नाराजगी जताई। सीएमओ को निर्देश दिया कि खुद की निगरानी में रिपोर्ट बनवाएं। मंत्री उपेंद्र तिवारी ने नरहीं सीचसी पर इंजेक्शन नहीं होने व स्टाफ की लापरवाही की बात कही। इस पर मंत्री शर्मा ने सीएमओ को कड़े शब्दों में सुधरने की नसीहत दी। बैठक में विधायक बैरिया सुरेंद्र सिंह, जिलाध्यक्ष विनोदशंकर दुबे, सीडीओ बद्रीनाथ सिंह, डीएफओ श्रद्धा यादव, एएसपी विजयपाल सिंह, एसडीएम व सीओ समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें