फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत सब स्टेशन पर संविदाकर्मियों ने ताला जड़ दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
बांसडीह (बलिया)। विद्युत विभाग बांसडीह सब स्टेशन पर संविदा पर कार्य कर रहे लाइनमैन व कर्मचारियों को चार माह से वेतन नहीं मिल रहा है। इससे नाराज कर्मचारी शुक्रवार को पावर हाउस पर ताला जड़ धरने पर बैठ गए। इसके अलावा दर्जनों स्थानों पर विद्युत वितरण खंड तृतीय के एक्सीईएन का नंबर लिख पोस्टर चस्पा किया। जिस पर लिखा है कि बिजली के लिए एक्सीईएन से संपर्क करें। धरने में बैठे कर्मचारियों ने जिलाधिकारी एवं ऊर्जा मंत्री से वेतन के लिए गुहार लगाई।
विज्ञापन

धरना स्थल पर पहुंचे एसडीओ एसके मिश्रा एवं जेई संजय यादव के आश्वासन तथा तीन एसएचओ को एक माह का वेतन पांच-पांच हजार दिया गया। तत्पश्चात कर्मचारियों ने धरना समाप्त किया। धरने को संबोधित करते हुए कर्मचारियों ने एक स्वर से कहा कि विभाग के कुछ अधिकारी ठेकेदार से सुविध शुल्क लेकर हम लोगों की नहीं सुन रहे है। पैसे के अभाव में बच्चों का फीस जमा नहीं हो पाया है। जिसके के चलते बच्चों को निकाल दिया गया है। दुकानदार राशन देना बंद कर दिए है। हम सब भुखमरी के शिकार हो गए है। जब इसकी शिकायत विभागीय अधिकारियों से की गई तो उल्टे हम कर्मचारियों को धमकी देते है कि निकाल दिए जाओगे। कहा कि जब तक वेतन नहीं मिलेगा, तब तक धरना चलता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें