रसड़ा। भाजपा नेता प्रवीण सिंह ने उप जिलाधिकारी से मिलकर पूर्ति निरीक्षक की कारगुजारियों को जांच कर कार्यवाही की मांग की है। चेताया कि 15 दिन के अंदर जांच कर कार्रवाई नहीं की गई तो तहसील का घेराव किया जाएगा।
शिकायती पत्र में प्रवीण सिंह ने आरोप लगाया कि क्षेत्र के तमाम गांव से कोटेदारों के खिलाफ मिल रही शिकायत पर पूर्ति निरीक्षक द्वारा शिकायतकर्ताओं की अनदेखी कर धन लेकर कोटेदारों का सस्पेंड एवम बहाल का खेल खेला जा रहा है जिससे भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिल रहा है। उन्होंने आरोप लगाया है कि ग्राम सभा उरैनी के उचित दर विक्रेता के विरूद्ध ग्राम प्रधान व ग्राम वासियों की शिकायत एवं खरुआव गांव के कोटेदारों पर ग्रामीणों की शिकायत पर पूर्ति निरीक्षक द्वारा धन की वसूली कर जांच में लीपापोती की गई है । पूर्ति निरीक्षक की कारगुजारियों से शासन की मंशा के अनुरूप दुकानदारों का नियमित समय सारणी के अनुसार दुकान खोलने और खाद्य सामग्री वितरण की व्यवस्था नहीं की गई है। पूर्ति निरीक्षकके भ्रष्टाचार में संलिप्ता की जांच समिति गठित कर 15 दिन के अंदर कार्रवाई करने की मांग की गयी। ऐसा न किये जाने पर क्षेत्र के गांव के लोग तहसील का घेराव करने को बाध्य होंगे।