बलिया। बजरंग दल के जिला सह संयोजक सुनील सिंह के नेतृत्व में रविवार को पीडब्लूडी चौराहे से अखंड भारत संकल्प यात्रा का शुभारम्भ हुआ। यह यात्रा टीडी कालेज चौराहा, गड़वार तिराहा, चित्तू पांडेय चौराहा, विशुनीपुर, चौक, टाउन हाल होते हुए स्टेशन पर पहुंच सभा के रूप में तब्दील हो गई। इस दौरान विहिप व बजरंग दल के कार्यकर्ता हाथ में केसरिया लिए देश भक्ति नारे लगा रहे थे।
सभा को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि विहिप के प्रांतीय सह संपर्क प्रमुख डा. रामृष्ण उपाध्याय ने कहा कि हजारों वर्षो से भारत की संस्कृति अक्षणु होती चली आ रही है। जिसे अब नष्ट करने तथा भारत को फिर से खंडित करने का कुचक्र रख जा रहा है। जिसे किसी भी सूरत में सफल नहीं होने दिया जाएगा। बजरंग दल के जिला सह संयोजक सुनील सिंह ने कहा कि भारत को अखंड रखने के लिए बजरंग दल के सभी कार्यकर्ता अपनी जान की बाजी लगा देंगे। इस मौके पर रामकिंकर सिंह, विजय नारायण, विहिप के विभागाध्यक्ष डा. चंद्रशेखर पांडेय, करूणनिधि तिवारी, अंबरीश शुक्ला, अजय सिंह, लव पांडेय, शैलेंद्र यादव, रोहित सिंह, संतोष कुमार दीक्षित, बंटू सिंह, आशीष सिंह, मनोज सिंह, महावेश सिंह, लखन सिंह, अनिल वर्मा, अभिषेक दुबे आदि मौजूद रहे।