फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: मतदाता सूची से 500 लोगों का नाम कटा, आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
जयप्रकाश नगर। ब्लॉक मुरली छपरा के ग्राम पंचायत शिवपुर उर्फ कर्ण छपरा में पंचायत चुनाव के मद्देनजर जारी मतदाता सूची के प्रकाशन के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है। मतदाताओं का आरोप है कि सूची में 500 मतदाताओं के नाम काट दिए गए हैं।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान प्रतिनिधि हरि सिंह ने बताया कि सूची तैयार करने के दौरान घर-घर जाकर सत्यापन नहीं किया गया। इसके कारण कई पात्र मतदाताओं के नाम सूची से बाहर रह गए। ग्रामीणों का कहना है कि इस लापरवाही से उनके मताधिकार पर खतरा मंडरा रहा है। उन्होंने मांग की है कि बीएलओ और निर्वाचन अधिकारी को स्पष्ट निर्देश जारी किए जाएं, जिनका नाम कट गया या जिनका नाम शामिल होना चाहिए। उन्हें समय पर सूची में जोड़ा जा सके। हरि सिंह ने बताया कि खंड विकास अधिकारी से शिकायत की गई है। खंड विकास अधिकारी मुरली छपरा शकील अख्तर अंसारी ने कहा कि मामला संज्ञान में नहीं है। फिर भी जितने मतदाताओं का नाम सूची में नहीं है उसके लिए फार्म दो भरकर ब्लॉक पर जमा करें। उनका नाम जुड़ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें