विशुनपुरा (बलिया)। गौवापार स्थित निजी विद्यालय में रविवार को अखंड भारत के निर्माता लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती समारोह आयोजित हुआ। इसमें विधायक पल्लवी पटेल ने कहा कि भाजपा सरकार देश की 80% जनता का आरक्षण लूट रही है। चाहे शिक्षक भर्ती हो या लेखपाल और अन्य भर्ती।
कार्यक्रम का शुभारंभ लौहपुरुष सरदार पटेल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। विधायक ने कहा कि सोनेलाल पटेल ने पिछड़े, दलित, कमेरा और समाज के अंतिम व्यक्ति के हक की लड़ाई लड़ी। इसके लिए सामंतवादी ताकतों ने उनके शरीर की हड्डियों तक को तोड़ डाला था। हमारे महापुरुषों सोनेलाल पटेल, डॉ. आंबेडकर ने जो आंदोलन खड़ा किया था, जो किन्ही परिस्थितियों में छूट गया, उस आंदोलन को मुकाम तक पहुंचना हम सबकी जिम्मेदारी है। कहा कि 15% समाज, 80% समाज को अपने प्रभाव में ढक कर सारी सुविधाओं का लाभ उठा रहा है। किसानों के हक के लिए कृषक आयोग गठित करने पर बल दिया। 69 हजार शिक्षक भर्ती में हुए आरक्षण घोटाले पर कहा सदन में आपकी आवाज उठती रहूंगी। समारोह को रामशीला पटेल, मिथलेश, देवेंद्र, मुन्ना यादव आदि थे। अध्यक्षता दंगल पटेल, संचालन रघुवंश सिंह पटेल ने किया।