फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: 12.66 लाख रुपये से 5 किमी लंबी सड़क होगी चौड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। बांसडीह बाजार से पर्वतपुर टीएस बंधे तक मार्ग के चौड़ीकरण के लिए शासन की ओर से 12.66 लाख रुपये की धनराशि जारी की गई है। मार्ग बनने से इससे सटे 18 गांवों की लगभग 20 हजार की आबादी लाभान्वित होगी।
विज्ञापन

शासन की ओर से धनराशि जारी होने के बाद लोकनिर्माण विभाग मार्ग के चौड़ीकरण की प्रक्रिया को पूरा करने में जुट गया है। करीब पांच किमी लंबे बांसडीह बड़ी बाजार से फतेसागर पोखरा होते हुए पर्वतपुर टीएस बंधा तक मार्ग का चौड़ीकरण होने से बिजईपुर, गोड़धप्पा, हरदत्तपुर, घेराई, जानकी छपरा, पकड़िया, सारंगपुर, भोजपुरवा, पर्वतपुर, जयनगर, सुल्तानपुर, मुड़ियारी, ताहिरपुर, आदि गांवों के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।
लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता केसरी प्रकाश ने बताया कि मार्ग के चौड़ीकरण के लिए शासन की ओर से धनराशि स्वीकृत होने के बाद टेंडर टेंडर निकाल दिया गया है। जिसकी अंतिम तिथि 17 जनवरी है। एक वर्ष में काम पूरा करना है। पांच वर्ष तक मार्ग की मरम्मत और देखभाल भी करनी होगी।

-फोटो 58 : कार्यक्रम का शुभारंभ करते मुख्यातिथि डॉ. राजेश कुमार व साथ मौजूद प्राचार्य। स्रोत कॉ

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें