बलिया। यात्रियों को महाकुंभ ले जाने के लिए बलिया डिपो से 45 बसों का संचालन किया जाएगा। इसमें 11 जनवरी को 20 बसों को प्रयागराज तक चलाया जाएगा।
प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ में स्नानार्थियों को किसी तरह की दिक्कत न हो, इसके लिए परिवहन निगम ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है। स्नानार्थियों की संख्या बढ़ने पर बसों की संख्या को बढ़ाने की योजना है।
बसों पर महाकुंभ के स्टीकर के साथ ही स्लोगन लिखा होगा। वहीं, चालक व परिचालक पूरी तरह से वर्दी में होंगे। वह स्नानार्थियों की सेवा के लिए भी तत्पर रहेंगे। बसों में यात्रा के दौरान भक्ति गीतों का आनंद भी यात्री लेंगे।
-फोटो 58 : कार्यक्रम का शुभारंभ करते मुख्यातिथि डॉ. राजेश कुमार व साथ मौजूद प्राचार्य। स्रोत कॉ