फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साढे़ 5 लाख वन बाकी पौधे लगाएंगे अन्य विभाग

Tue, 21 Jun 2016 10:44 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
विज्ञापन
Top 10 Indoor Houseplants for Air Purifying
विज्ञापन
 जिले को हरा भरा करने तथा प्रदूषण से मुक्ति के लिए पौधारोपण किया जाना है। पौधों की नर्सरी तैयार कर ली गई है। ये पौधे ग्राम सभा की खाली जमीन, रेलवे की भूमि, बस स्टाप के आसपास की खाली जमीन, नदियों तथा तालाबों के किनारे सहित सड़कों के दोनों तरफ लगाये जायेंगे।
विज्ञापन


वन विभाग ने ऐसे 17 स्थानों को पौधारोपण के लिए चिन्हित किया है। पौधे लगाने के लिए विभागों को भी लक्ष्य निर्धारित कर दिए गए हैं। रोपण योग्य पौधे तैयार कर लिए गये हैं। सरकारी 18 नर्सरियों में पौध तैयार किए गये हैं। सरकारी नर्सरियों में करीब 13 लाख पौधे लगाये गये थे।

जिसमें से करीब आठ लाख पौधे रोपण योग्य पाये गये है। जिन जगहों पर पौधारोपण होना है उसका चिन्हांकन भी कर लिया गया है। जिले के विभिन्न स्थानो पर छह लाख 87 हजार 239 पौधे लगाये जायेंगे। जिसमें से वन विभाग करीब साढ़े पांच पौधे लगायेगा।
विज्ञापन


शेष पौध जनपद के विभिन्न विभागों द्वारा लगाए जाएंगे। जिन विभागों द्वारा पौधे लगाये जायेंगे उनमें विकास भवन का लक्ष्य 1 लाख 793, उद्यान विभाग 3हजार 333, सिंचाई विभाग 13 हजार 333, लोकनिर्माण विभाग 3 हजार 333,रेशम विभाग 3 हजार 333, माध्यमिक शिक्षा 4 हजार, बेसिक शिक्षा 2 हजार 667, नगर विकास 3 हजार 333 का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। पौधारोपण में इमारती लकड़ी शीशम, यूके लिप्टस के साथ ही फलदार वृक्ष आम, जामुन, महुआ आदि शामिल किए गये हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें