फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में नए 49 मरीज मिले पॉजिटिव, कुल संख्या हुई 5135

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जिले में सोमवार को आई रिपोर्ट में 49 लोग नए कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जिले में अब संक्रमित मरीजों की संख्या 5135 हुई। इसमें पहले से भर्ती 5086 में से 4531 लोग उपचार के बाद स्वस्थ्य होकर घर जा चुके हैं, जबकि एक्टिव केस की संख्या 541 है। जिले में अब तक कोरोना से कुल 63 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, जनपद के ही रहने वाले गैर जनपद में मिले मरीजों को मिलाकर कुल 5361 संक्रमित पाए गए हैं। इसकी जानकारी जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बैरिया के बैरिया कुंवर टोला में चार, बैरिया में एक, हनुमानगंज के मोहम्मदपुर महावीर घाट में दो, मुबारकपुर में चार, सागरपाली में एक, सोनाडाबर में एक, इंदरपुर में एक, मनियर के विक्रमपुर में दो, पंदह के विशुनपुर में दो, रेवती में एक, सोहाव में चितबड़ागांव में एक, बांसडीह के सेरिया में एक, चिलकहर के नरवा में एक, जिला कारागार सुखपुरा में 16, करम्मर में एक, गड़वार के कोटवा में एक, सीयर के मिश्रौली में तीन, लखवलिया में एक, पशुहारी में एक, नगरा के इंदरपुर में एक पॉजिटिव केस पाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें