बैरिया। उप जिलामजिस्ट्रेट न्यायालय से 47 पत्रावलियां गायब हो गई हैं। इसमें भूमि विवाद से संबंधित फाइलें हैं। डीएम मंगला प्रसाद सिंह ने उपजिलाधिकारी बैरिया को प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए निर्देश दिए हैं।
उपजिला मजिस्ट्रेट न्यायालय से गायब 47 मुकदमों की पत्रावली आरसीसीएमएस पोर्टल पर मौजूद हैं लेकिन न्यायालय में भौतिक रूप से नहीं मिल रही हैं।
बार-बार मिलान करने के बाद भी पत्रावली नहीं मिलने पर जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने उप जिलाधिकारी बैरिया आलोक प्रताप सिंह को जिम्मेदार पेशकार, अलहमद और अन्य पर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने पत्र में कहा कि स्थितियां बता रही हैं कि शाजिश के तहत 47 मुकदमों की पत्रावलियां गायब की गई हैं।
इस पर तुरंत प्राथमिकी दर्ज कराकर उन्हें रिपोर्ट करें। इस संदर्भ में पूछने पर उप जिलाधिकारी बैरिया आलोक प्रताप सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी का निर्देश प्राप्त हुआ है। संबंधित कर्मियों पर प्राथमिकी दर्ज कराई जा रही है। पत्रावलियों की जांच कराई जा रही है।