फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अध्यक्ष के 82 और सभासद के लिए 455 पर्चे बिके

Wed, 01 Nov 2017 10:19 PM IST
ballia
विज्ञापन
नामांकन के दौरान टीडी काॅलेज पर नारेबाजी करते बसपा के कार्यकर्ता। - फोटो : ballia
विज्ञापन
नगर निकाय चुनाव को लेकर बुधवार को नामांकन पत्रों की बिक्री सभी तहसीलों में शुरू हुई। पहले दिन बुधवार को दो नगर पालिका व आठ नगर पंचायतों के अध्यक्ष पद के लिए कुल 82 व सभासद पदों के लिए कुल 455 पर्चे बिके। पहले दिन अध्यक्ष पद के लिए कोई नामांकन नहीं किया गया जबकि सभासद पद के लिए एक बलिया नगर पालिका व एक बांसडीह नगर पंचायत में किया गया। बलिया नगर पालिका के अध्यक्ष पद के लिए 18 व सभासद पद के लिए 52 पर्चे बिके। अध्यक्ष पद के आरओ डा. जीसी द्विवेदी ने बताया कि कोई नामांकन नहीं हुआ जबकि सभासद पद के आरओ पी सहाय ने बताया कि एक मात्र नामांकन हुआ है। बैरिया : नगर पंचायत बैरिया के अध्यक्ष व सभासद पद के लिए दो अलग-अलग आरओ तैनात थे। आरओ व पीडब्लूडी प्रांतीय खंड के एक्सईएन एसडी कन्नौजिया ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए श्रीमती पूनम सिंह व पूजा सिंह के नाम से पर्चे बिकें। आरओ जल निगम के सहायक अभियंता नीरज कुमार ने बताया कि सभासद पद के लिए कुल 63 पर्चे बिके हैं। बुधवार को किसी भी पद के लिए कोई नामांकन नहीं किया गया है। इस मौके पर एआरओ बृजेश कुमार तिवारी, अजय कुमार सिंह, डा. दिनेश मौर्य, सहायक मजिस्ट्रेट नरेंद्र कुमार, एसडीएम राधेश्याम पाठक, तहसीलदार शशिकांत मणि आदि थे।
विज्ञापन


सिकंदरपुर : आदर्श नगर पंचायत सिकंदरपुर में अध्यक्ष पद व सभासद पद के नामांकन के लिए पुलिस प्रशासन के साथ-साथ अन्य अधिकारी सुबह से ही तहसील प्रांगण में मौजूद रहकर चाक चौबंद व्यवस्था की निगरानी कर रहे थे। नामांकन के पहले दिन किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन नहीं किया। यहां अघ्यक्ष पद के छह व सभासद पद के लिए कुल 25 पर्चे बिके हैं। यह जानकारी अध्यक्ष पद के आरओ रमेश कुमार सिंह व सभासद पद के आरओ डा. अनवारुल हक अंसारी ने दी। नामांकन को लेकर एसडीएम राजेश कुमार यादव, सीओ त्रयंबक नाथ दुबे, एसओ अनिल चंद्र तिवारी आदि थे। रसड़ा : नगर पालिका चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए दो एवं सभासद पद  के लिए 65 प्रत्याशियों ने  पर्चे ख़रीदे। जबकि किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन नहीं किया। अध्यक्ष पद के लिए सुनीता देवी पत्नी राजेश कुमार गुप्ता व समसुन निशा पत्नी शब्बीर अंसारी ने पर्चा खरीदा है। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर प्रशासनिक व पुलिस व्यवस्था चुस्त दुरुस्त रही।

बांसडीह : नगर निकाय के चुनाव के प्रथम दिन चार नगर पंचायतें बांसडीह, रेवती, सहतवार और मनियर का नामांकन और नामांकन पत्रों की बिक्री शुरु हुई। नगर पंचायत बांसडीह के वार्ड नंबर दस से सभासद पद के लिए विजय गुप्ता ने नामांकन किया। नगरपंचायत बांसडीह में अध्यक्ष पद के लिए11 व सभासद पद के लिए 51, रेवती नपं के अध्यक्ष पद के 10 व सभासद के लिए 36, सहतवार नपं के अध्यक्ष पद के लिए 12 व सभासद के लिए 48 तथा मनियर नपं के अध्यक्ष पद के लिए 21 व सभासद के लिए 47 नामांकन पत्रों की बिक्री की गई।  पुलिस कड़ी निगरानी किए रही। बेल्थरारोड : निकाय चुनाव में नामांकन पत्र दाखिल करने के पहले दिन उपजिलाधिकारी और तहसीलदार न्यायालय में अध्यक्ष और सभासद पद के लिए कोई पर्चा दाखिल नहीं किया गया। हालांकि अधिकारी नामांकन को लेकर पूरे समय तक बैठे रहे।
विज्ञापन

उधर, नामांकन पत्रों की बिक्री का कार्य शुरु हो गया। एसडीएम सुशील लाल श्रीवास्तव ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए अभी तक किसी ने नामांकन पत्र नहीं खरीदा है, सभासद पद के लिए कुल 30 नामांकन फार्म बिके हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें