फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'444 लोगों पर दर्ज केस वापस हों'

विज्ञापन
परिवार के लोगों से हाल-चाल जानने पहुंचे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्या। - फोटो : balia
विज्ञापन
12 अगस्त को भाजपा विधायक उपेंद्र तिवारी के धरना-प्रदर्शन के दौरान पुलिस की गोली से मृत भाजपा नेता विनोद राय के घर रविवार को पहुंच भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य पहुंचे। इस दौरान उन्होंने शोक जताते हुए इस मामले में 444 लोगों पर दर्ज  केस वापस लेने की           मांग की।
विज्ञापन


  इस दौरान मृत विनोद राय की बेटी प्रिया ने प्रदेश अध्यक्ष से मामले का खुलासा कराने की मांग की। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि साजिश के तहत थाने पर पुलिस ने लाठीचार्ज और फायरिंग की। इस दौरान पुलिस की गोली से भाजपा नेता विनोद राय की मौत हो गई। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि इस घटना से जुड़े अधिकारी अभी भी जिले में मौजूद हैं। कहा कि उन्हंे भी निलंबित किया जाए।

  उन्होंने आरोप लगाया कि फर्जी तरीके से विधायक सहित 444 लोगों पर मुकदमा दर्ज हुआ है इसे वापस लिया जाए। मौर्य ने विनोद राय की तीनों बेटियों को एक-एक लाख रुपये का आर्थिक सहयोग देने की घोषणा की।  इस मौके पर विधायक उपेंद्र तिवारी, भरत सिंह, रवींद्र कुशवाहा, राजधारी, रमेश राय, विनोद शंकर दुबे, अवलेश सिंह, देवेंद्र यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें