फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परशुराम जयंती समारोह में जुटे ब्राह्मण सभा के पदाधिकारी

विज्ञापन
परशुराम जयंती समारोह
विज्ञापन
बलिया। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के द्वारा भगवान परशुराम जी की जयंती समारोह का आयोजन श्री लक्ष्मी नारायण सेवा आश्रम तिखमपुर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पं. भृगुवंशी आशुतोष पाण्डेय व विशिष्ट अतिथि उपेन्द्र पाण्डेय रहे। सभा को सम्बोधित करते हुए विद्यासागर दूबे, डॉ. नरेन्द्र तिवारी, डॉ. रामचन्द्र दूबे, प्रेमशंकर पाण्डेय, मन्टू मिश्रा, मृत्युजंय तिवारी, राजेश तिवारी, रूपेश चौबे, शशिकान्त चौबे ने भगवान परशुराम के आदर्शो पर प्रकाश डालते हुए सभा में उपस्थित लोगों से उनके आदर्शो का अनुशरण करने का आग्रह किया।
विज्ञापन

सभा के आयोजन में महासभा के पदाधिकारीगण मन्टू मिश्रा, गोविन्द दूबे, अमित पाण्डेय, कृपाशंकर दूबे, सिंकू मिश्रा, मधुसुदन उपाध्याय, देवेश तिवारी, प्रकाश उपाध्याय,अनुग्रह पाण्डेय, शैलेश पाण्डेय, अनुज मिश्रा के द्वारा अतुलनीय सहयोग प्रदान किया गया। सभा के अन्त में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा बलिया के जिलाध्यक्ष पं. बद्रीनाथ पाण्डेय के द्वारा सभा में उपस्थित सभी ब्राह्मणों के प्रति आभार व्यक्त किया। अध्यक्षता डॉ. शत्रुघन पाण्डेय एवं संचालन चन्द्रशेखर उपाध्याय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें