फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वांछितों को हरहाल में करें गिरफ्तार: डीआईजी

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। लोक सभा चुनाव, होली के मद्देनजर शनिवार को मनोज तिवारी पुलिस उप महानिरीक्षक आजमगढ़ परिक्षेत्र आजमगढ़ की अध्यक्षता में पुलिस लाइन के आरडी त्रिपाठी हाल में बैठक आयोजित की गई। जिसमें डीआईजी ने कानून व्यवस्था चुस्त-दुरूस्त करने और वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार करने के लिए मातहतों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।
विज्ञापन

बैठक को संबोधित करते हुए डीआईजी ने कहा कि होली त्योहार पांच दिन रह गया है। इसके अलावा लोक सभा चुनाव भी नजदीक आ गया है। ऐसे में अपराधी घटनाओं को अंजाम देने की फिराक में रहेंगे। वहीं, शराब व पशु तस्कर इसमें काफी सक्रिय होंगे जिन पर पैनी नजर रखनी हम सबकी जिम्मेदारी होगी। डीआईजी ने मातहतों को निर्देशित किया कि वांछित अभियुक्तों को हरहाल में गिरफ्तार करें।
इसके अलावा लोस चुनाव के मद्देनजर शस्त्रों को जमा कराएं। कहा कि सभी क्षेत्राधिकारी व थानाध्यक्ष अपने-अपने क्षेत्र में अपराधियों के पकड़ने के साथ ही कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरूस्त बनाएं रखे। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। इस मौके पर एसपी देवेंद्र नाथ, एएसपी विजय पाल सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक/ सीओ बैरिया उमेश कुमार, सीओ सिटी अरूण कुमार सिंह, सीओ सदर अवधेश कुमार चौधरी, सीओ बांसडीह अशोक कुमार सिंह, सीओ सिकंदरपुर पवन कुमार, सीओ रसड़ा केपी सिंह, कोतवाल शशिमौलि पांडेय समेत समस्त थानाध्यक्ष मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें