बलिया। प्रदेश कैबिनेट की दो मार्च को हुई बैठक में ईंट मिट्टी निकासी पर रायल्टी समाप्त कर दी गई है और भट्ठे खनन प्रकिया से बाहर हो गए हैं। इससे ईंट भट्ठा संचालकों को राहत मिल गई है। यह जानकारी देते हुए ईंट भट्ठा एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रदीप कुमार ने बताया कि सरकार ने खनन को लेकर भट्ठों पर हो रहे उत्पीड़न को ध्यान में रखते हुए आदेश जारी करके अभूतपूर्व फैसला लिया है। कहा कि शासनादेश के तहत ईंट मिट्टी निकासी पर रायल्टी समाप्त विनियमन शुल्क लिए जाएंगे। एसोसिएशन के महामंत्री अनिल कुमार सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार के फैसले से जहां एक ओर सरकार राजस्व संग्रह सुरक्षित होगा वहीं, दूसरी ओर भट्ठों में ईंट मिट्टी निकासी खनन क्रिया से बाहर हो जाने पर भट्ठा व्यापारियों का उत्पीड़न समाप्त होगा। कहा कि मुख्यमंत्री का यह निर्णय ऐतिहासिक व मील का पत्थर है।