फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्मदिन पर याद किए गए प्रथम राष्ट्रपति डा. राजेंद्र प्रसाद

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया/लालगंज। देश के प्रथम राष्ट्रपति डा. राजेंद्र प्रसाद की 134वां जन्मदिन सोमवार को राजवंशी देवी बालिका जूनियर हाई स्कूल रामपुर (दलन छपरा) के प्रांगण में मनाया गया। ग्रामीणों ने पूर्व राष्ट्रपति के ढकी प्रतिमा के सामने ही उनके चित्र रख कर पुष्प अर्पित किया और वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व व कृतित्व भी प्रकाश डाला।
विज्ञापन

अध्यक्षता कर रहे रजनीश कुमार कन्हैया ने कहा कि आजाद भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद और उनकी धर्मपत्नी राजमाता राजवंशी देवी की प्रतिमा के अनावरण के लिए लगभग दो दशक से प्रयास किया जा रहा है। पूर्व सरकार से लेकर वर्तमान सरकार एवं राज्यपाल, मुख्यमंत्री तथा कई कैबिनेट मंत्रियों के साथ ही राष्ट्रपति से भी अनुरोध किया गया। लेकिन आज तक किसी ने अनावरण का समय नहीं दिया जो दुर्भाग्यपूर्ण है। वक्ताओं ने सभी राजनीतिक दलों के नेताओं को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि जब चुनाव का समय होता है तो नेता दर-दर बिन बुलाए मेहमान की तरह अपने वोट पाने के लिए भटकते हैं लेकिन देश के प्रथम राष्ट्रपति की प्रतिमा अनावरण को उनके पास समय नहीं मिलता। महावीर यादव, डॉ. राजेश श्रीवास्तव, डा. उमेश श्रीवास्तव, टुनटुन गोंड, राजदेव राम, राज किशोर सिंह, सदानंद यादव, चंद्रभान सिंह, उमेश पांडेय, सुमित आदि रहे। संचालन राहुल श्रीवास्तव ने किया ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें