बलिया। विश्व विकलांग दिवस पर चंद्रशेखर उद्यान में अखिल भारतीय विकलांग संगठन के तत्वावधान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जगरनाथ तिवारी ने कहा कि शिक्षा व्यक्ति का तीसरा नेत्र होता है। आप जब शिक्षित होंगे, तभी समाज विकास कर सकता है। गुलाब चौहान ने कहा कि आप लोगों के संगठन की एकता के चलते हम लोग इस मुकाम पर पहुंचे है कि हमारी बातें भी शासन-प्रशासन सुन रहा है। इस मौके पर गोपाल जी गुप्ता, सोनू सिंह, छट्ठू राय, भुवनेश्वर तिवारी, जवाहर चौहान, जितेंद्र यादव, राधेश्याम, अलगू शर्मा, प्रमोद गुप्त, मनोज, उमेश कुमार गुप्त, रमेश कुमार, सर्वजीत, कैलाश, अखिलेश, सुदामा, राममनोहर, दीपक चौबे, सब्बीर, गंगा सागर राय आदि मौजूद रहे।
उधर, विकलांग दिवस पर लायन क्लब के सदस्यों ने शहर में विशनीपुर स्थित विकलांग बच्चों का आवासीय एक्सीलेरेटेड विद्यालय पर उन्हें भोजन एवं उपहार देकर प्रेम को प्रकट किया। लायन सदस्यों को विकलांग बच्चों ने संगीत कार्यक्रम प्रस्तुत कर के मंत्रमुग्ध कर दिया। डॉ. राजीव कुमार का अपना जन्मदिन लायन सदस्यों ने बच्चों के बीच मनाया। कार्यक्रम में लायन विजय बहादुर गुप्ता, अरविंद कुमार, अरविंद मोहन, नीरज, ओ पी सिंह, राजीव कुमार, अशोक जायसवाल नीरू भटनागर, रश्मि सिंह आदि उपस्थित थे। इसी क्रम में विकलांग दिवस पर आवासीय एक्सीलेरेटेड विद्यालय पर रस्साकसी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें अव्वल दिव्यांग छात्रों को पुरस्कार देकर रोटरी क्लब के सचिव तथा बंधन बैंक के शाखा प्रबंधक पवन सिंह सम्मानित किया।