फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएच मरम्मत को कांग्रेस नेता ने सड़क पर शुरु किया अनशन

विज्ञापन
विज्ञापन
रामगढ़। बेलहरी से मांझी तक एनएच की मरम्मत की मांग को लेकर कांग्रेस नेता व इंटक जिलाध्यक्ष विनोद सिंह ने शनिवार को सुघर छपरा ढाले के पास राष्ट्रीय राज मार्ग -31 पर समर्थकों के साथ अनशन शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंचे बैरिया एसडीएम लालबाबू दुबे ने समझाने का प्रयास किया। इसके बाद एसडीएम ने एनएच के अधिकारियों से बात कर मौके पर बुलाया। मौके पर पहुंचे एनएच -31 आजमगढ़ के प्रोजेक्ट मैनेजर टेक्निकल योगेंद्र प्रताप सिंह ने बीस नवंबर से एनएच की मरम्मत बेलहरी ढाले से मांझी तक करने का लिखित आश्वासन दिया तब जाकर आमरण अनशन समाप्त हुआ।
विज्ञापन

अनशन के चलते करीब तीन घंटे तक एनएच 31 पर यातायात ठप रहा है और दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई। इंटक के जिलाध्यक्ष सिंह ने बताया कि एनएच 31 पर बेलहरी से लेकर मांझी तक जगह जगह गड्ढे में तब्दील हो गया है जिसके कारण आये दिन सड़क दुर्घटना हो रही है। कहा कि एनएच 31 के मरम्मत को लेकर कई बार लिखित शिकायत विभागीय अधिकारियों से लगायत डीएम से की लेकिन नतीजा सिफर रहा। हार थक कर उनको सड़क पर अनशन करने का रास्ता अपनाना पड़ा। कहा कि जब तक एनएच मरम्मत का काम शुुरू नहीं हो जाता तब तक यह अनशन चलता रहेगा। अनशन की सूचना मिलते ही एसडीएम मौके पर पहुंचे और समझाने का प्रयास किए लेकिन अनशनकारी एनएच के अधिकारियों को बुलाने की मांग पर अड़े रहे। करीब तीन घंटे बार मौके पर पहुंचे एनएच आजमगढ़ के प्रोजेक्ट मैनेजर टेेक्निकल के पहुंचने व आश्वासन के बाद अनशन समाप्त हुआ और यातायात बहाल हो सका। इस मौके पर पूर्व प्रधान नागेंद्र सिंह, बिजेंद्र सिंह, विजयकांत पांडेय, जिला पंचायत प्रतिनिधि अयोध्या प्रसाद हिंद, नारायण सिंह, परमात्मा सिंह, सुरजीत सिंह, जीतू सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें