फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससी एसटी एक्ट का दुरुपयोग नहीं होने दिया जाएगा : श्रीकांत शर्मा

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया । ऊर्जा मंत्री व जनपद के प्रभारी मंत्री श्रीकांत शर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश में अनुसूचित जाति /जनजाति अत्याचार निरोधी अधिनियम का दुरुपयोग व किसी का अनावश्यक उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा। वह गुरुवार को जिले के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र का दौरा कर राहत सामग्री का वितरण करने आए थे।
विज्ञापन

इस दौरान कहा कि उक्त अधिनियम को लेकर किसी को भी परेशान होने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि इस कानून का दुरुपयोग न हो व इसकी आड़ में राजनैतिक द्वेष के तहत किसी का उत्पीड़ित न कर सके। उन्होंने कहा कि भाजपा समाज के सभी वर्गों व दबे कुचले लोगों को सम्मान देने की पक्षधर है। राज्य सरकार के प्रवक्ता ने कांग्रेस, सपा व बसपा पर हमला करते हुए आरोप लगाया कि यह दल लंबे समय से जाति व धर्म की राजनीति के जरिये देश को विभाजित करने का काम करते रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश में अब सपा , बसपा व कांग्रेस की दाल गलने वाली नही है , क्योंकि 125 करोड़ लोग चट्टान की तरह मोदी जी के साथ खड़े हैं। उन्होंने इसके साथ ही कहा कि मोदी जी देश को बढ़ा रहे हैं वहीं विपक्षी दलों के नेता षड्यंत्र के तहत देश के विकास में अड़चन पैदा कर रहे हैं। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर हमले करते हुए कहा कि राहुल झूठ बोलने की मशीन बन चुके हैं तथा कांग्रेस झूठ , फरेब व षड्यंत्र की राजनीति करने पर आमादा है। उन्होंने कहा कि राहुल ने सत्ता में बने रहने के लिये सारी मर्यादा तोड़ दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की हताशा है कि उसके अध्यक्ष विदेश में जाकर देश को कोसने का काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें