बांसडीह (बलिया)। आदर्श नगर पंचायत बांसडीह के सफाईकर्मियों को लगभग पांच महीने से वेतन नहीं मिला है। इससे नाराज सफाइकर्मी मंगलवार से अपने कार्यों से विरत होकर नगर पंचायत कार्यालय के समक्ष हड़ताल पर बैठ गए। वहीं, सफाई न होने से क्षेत्र में कूड़े के ढेर लगे रहे।
बांसडीह आदर्श नगर पंचायत के सफाईकर्मियों को लगभग पांच महीने से नहीं मिल रहा है। नाराज सफाइकर्मियों ने मंगलवार से काम बंद कर दिया। नगर पंचायत कार्यालय के समक्ष हड़ताल पर बैठ गए। सफाइकर्मियों के हड़ताल पर जाने से क्षेत्र में कूड़ों के ढेर लगे रहे। वहीं, हड़तालियों का कहना था कि वेतन नहीं मिलने के कारण उनको कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। इस संबंध में अधिशासी अधिकारी और उपजिलाधिकारी बांसडीह को शुक्रवार को ज्ञापन देकर वेतन देने की मांग की गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस बाबत अधिशासी अधिकारी संजय राव ने कहा कि जल्द ही सफाइकर्मियों के वेतन का भुगतान कर दिया जाएगा।