बांसडीहरोड (बलिया)। गांव शंकरपुर के पास काशीदास बाबा का पूजन समारोह मंगलवार को भव्य रूप से मनाय गया। इसमें हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। परशुराम यादव, सुरेंद्र यादव, बच्चालाल यादव और बाल गायक कलाकार विदेशी यादव ने अपने गीतों से श्रोताओं ने मनोरंजन किया। तीन दिन पहले से ही काशीदास बाबा पूजन समारोह की तैयारी चल रही थी। इस मौके पर सांसद नीरज शेखर, पूर्व चेयरमैन लक्ष्मण गुप्त, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राजमंगल यादव, अवधेश यादव, भीम यादव, मनोज, वीरेंद्र, दीनानाथ यादव, ज्ञानी यादव, रमाशंकर, राजेंद्र, हीरालाल यादव, गुड्डू यादव आदि मौजूद रहे।