फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: एक किमी की दूरी तय करने में लगे 40 मिनट

विज्ञापन
नगर केओवरब्रीज पर लगा वाहनों का जाम।संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
बलिया। होली के बाद पहले सोमवार को सड़कों पर लोग निकले तो शहर जाम की चपेट में आ गया। सुबह दस बजे के बाद शहर के सभी चौराहों पर जाम लग गया। इस कारण सिविल लाइन जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

चित्तूपांडेय से टीडी काॅलेज रोड पर एक किलोमीटर की दूरी तय करने में 40 मिनट से ज्यादा समय लग गया। एंबुलेंस व दोपहर एक बजे के बाद स्कूल बसें भी जाम में फंसी रहीं। पटरी पर अतिक्रमण के कारण राहगीरों को निकलने में भारी मशक्कत करनी पड़ी। बहेरी से मिश्र नेवरी व रोडवेज से बहादुरपुर तक दो किमी का लंबा जाम रहा।

शहर में दस बजे के बाद जाम का सिलसिला शुरू हो गया। पहले चित्तू पांडेय चौराहा, रोडवेज व जगदीशपुर, अस्पताल के सामने जाम की स्थिति बनी। ट्रेनों के आवाजाही से क्राॅसिंग गेट बंद होने से नगर के दोनों हिस्से जाम की चपेट में आ गए। शहर में आने वाले वाहनों को ट्रैफिक जवानों ने ओवर ब्रिज की तरफ रूट डायवर्ट किया तो ओवर ब्रिज पर जाम की चपेट में आ गया, देखते ही जिला अस्पताल रोड़, पशु अस्पताल सहित अन्य मार्ग जाम की चपेट में आ गए। यातायात पुलिस जब तक इसे सुलझाती जाम की स्थिति बदतर हो गई।
विज्ञापन

धूप में जाम में फंसे लोग परेशान रहे। जाम छुड़ाने के दौरान पुलिस व वाहन चालकों से झड़प भी होती रही। जाम की वजह से बैंकों व कार्यालयों में काम के लिए जाने वालों को काफी बिलंब हुआ। टीएसआई अनवर अली अपने जवानों संग जाम को छुड़ाने में एक चौराहा से दौड़ते रहे। जाम से सबसे अधिक दिक्कत बाइक सवारों व राहगीरों को हुई। वह शहर की गलियों को पकड़ कर निकलने का प्रयास करते रहे। तब जाकर जाम समाप्त हुआ।

-
शाम के समय बढ़ा दबाव
लगन होने के कारण शाम के समय बहेरी स्टेशन रोड कदम चौराहा व गड़वार तिराहा पर वाहनों का दबाव बढ़ गया। जगदीशपुर चौराहे पर शाम को ट्रैफिक सुस्त रहा। उधर, मिड्ढी चौराहे से काजीपुरा मार्ग पर कार कार व पिकअप के आवागमन में समस्या का सामना करना पड़ा। कदम चौराहा पर ट्रैफिक धीमा रहा।

जिला अस्पताल गेट के सामने जाम से मरीज परेशान
जाम का असर जिला अस्पताल गेट पर भी रहा। 12 बजे तक सड़क पर वाहनों की लंबी लाइन होने के कारण अस्पताल के एक परिसर से दूसरे परिसर जाने में मरीजों व तीमारदारों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। सबसे ज्यादा परेशानी स्ट्रेचर पर मरीज को ले जाने में हुई। कई बार तीमारदारों व चालकों के बीच झड़प तक होती रही। अस्पताल में अन्य दिनों की तुलना में मरीजों की भारी भीड़ रही।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें