फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगी सरकार में जनता का हित सर्वोपरि

विज्ञापन
योगी सरकार के कार्यकाल के चार साल पूरे होने पर कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम को संबोधि? - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बलिया। राज्यमंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल ने कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी और प्रदेश की योगी सरकार में जनता का हित सर्वोपरि है। मौजूदा सरकार ने अपने चार वर्षों में किसानों की ऋण माफी, हर घर तक विद्युत कनेक्शन और बिजली पहुंचाना, नि:शुल्क गैस कनेक्शन, हर गरीब को पक्का छत, चार लाख से अधिक सरकारी नौकरी, एक्सप्रेस-वे देने से लेकर तमाम बेहतर कार्य किए गए।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार के 4 वर्ष पूरे होने पर सदर तहसील सभागार में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि बलिया को भी लिंक एक्सप्रेस-वे से जोड़ने की मंजूरी मिल चुकी है। पूरे प्रदेश में सबसे अधिक 40 हजार से अधिक राशन कार्ड बलिया नगर विधानसभा में बने हैं। स्वास्थ्य के क्षेत्र में व्यापक सुधार हुआ। उन्होंने कहा कि सरकार बनने के बाद देखा गया कि 2011 की सूची के अलावा किसी अन्य आवास नहीं दिया जा सकता था। उस सूची में 14 लाख 61 हजार नाम थे, जिनको तीन वर्ष में आवास दे दिया गया। पिछले दो वर्षों में 50,740 और इस वर्ष 21,500 सहित कुल 70 हजार से अधिक लाभार्थी को मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ दिया गया।
राज्यमंत्री ने दावा किया कि सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री जी ने माफियाओं के राज को खत्म किया। आज अपराधी यूपी की सीमा में आने से डर रहे हैं। कमजोर को दबाने की हिम्मत कोई नहीं जुटा पा रहा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पारदर्शी तरीके से आर्थिक रूप से कमजोर 40 लाख परिवार को पक्का छत मिला। हर घर शौचालय सुनिश्चित कराया गया। योगी सरकार ने बिना कोई अतिरिक्त कर लगाए किसानों का लाखों का ऋण माफ किया। पहले यूपी में केवल 5 एयरपोर्ट थे, आज 12 हैं। पहले एक एक्सप्रेस-वे था, लेकिन आज चार एक्सप्रेस-वे तैयार होने को है। समूह की महिलाएं पोषाहार वितरण और बिजली बिल कलेक्शन और मीटर रीडिंग में सहयोग कर आर्थिक रूप से मजबूत होने की तरफ अग्रसर हैं। कार्यक्रम में एसडीएम राजेश यादव ने राज्यमंत्री व अन्य अतिथि के प्रति आभार जताते हुए कहा कि बिना किसी दबाव के जनता को न्याय दिलाने के लिए लगातार प्रतिबद्ध हैं। न्यायोचित कार्य में जनप्रतिनिधियों का पूरा सहयोग मिलना इसकी बड़ी वजह है। नायब तहसीलदार अजय सिंह, बीडीओ दुबहड़ सचिन भारती समेत आंगनबाड़ी कार्यकत्री और आम लोग मौजूद थे।
विज्ञापन

कुल छह परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण
बलिया। राज्यमंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल ने तहसील सभागार में आयोजित कार्यक्रम में कुल छह परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया। उन्होंने 48.81 लाख की लागत से भृगु आश्रम के सौंदर्यीकरण और पर्यटन विकास कार्य का शिलान्यास, राज्य सड़क निधि योजनांतर्गत 88.44 लाख की लागत से टकरसन से सीमेंटेड गोदाम होकर रघुनाथपुर संपर्क मार्ग के निर्माण, 58.88 लाख की लागत से शेर प्राथमिक पाठशाला सड़क राजभर बस्ती संपर्क मार्ग का शिलान्यास किया। वहीं जिन परियोजनाओं का लोकार्पण हुआ। उनमें पंडित दीनदयाल उपाध्याय योजनांतर्गत संत विवेकानंद कॉलोनी रविकांत सिंह के घर तक मार्ग का निर्माण कार्य, अनजुड़ी बसावट योजनांतर्गत 69.41 लाख की लागत से सेरिया संपर्क मार्ग से अवधेश पांडेय के भट्ठा होते हुए सदाशिव ब्रह्मा बाबा का स्थान तक सड़क निर्माण और जसांव सोनवानी मार्ग पर हरपुर से विशुनपुरा तक 85.27 लाख की लागत से दो किमी मार्ग का लोकार्पण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें