बलिया। जनपद में पूर्वांचल विकास निधि और अन्य योजनाओं के हत निर्माणाधीन चार सड़कों के लिए शासन से 4.24 करोड़ की धनराशि दी गई है। इससे इन परियोजनाओं के जल्द पूरा होने की उम्मीद जगी है। धन की कमी से इनका निर्माण रुका हुआ था।
प्रमुख एवं अन्य जिला मार्ग योजना के तहत सुखपुरा-गड़वार मार्ग से नहर की पटरी जनऊपुर होते हुए 8.40 किमी लंबे रतसड़ मार्ग का निर्माण 22.96 करोड़ की लागत से कराया जा रहा है। निर्माण के लिए मात्र 70 लाख रुपये जारी होने से ये गति नहीं पकड़ पा रहा था। इसलिए शासन की ओर से तीन करोड़ की धनराशि और जारी की गई है। वहीं, पूर्वांचल विकास निधि से 58.17 लाख से बने रहे चंदुकी-बरवा मार्ग के लिए 28.89, 86.76 लाख से बन रहे पक्की कोट से सिंहपुर संपर्क मार्ग के लिए 46.06 लाख, गुरवां से करनई मार्ग के लेपन के लिए 50 लाख की धनराशि दी गई है। इससे निर्माण कार्य में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है।