फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतगणना में लापरवाही हुई तो मिलेगी सजा

Thu, 30 Nov 2017 11:28 PM IST
ballia
विज्ञापन
मंडी समिति मे शुक्रवार को होने वाली मतगणनाके बारे में सुरक्षा को लेकर अधिकारियों से वार्ता करते डीएम सुरेंद्र विक्रम। - फोटो : ballia
विज्ञापन
जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम ने कहा है कि यदि मतगणना में लापरवाही हुई तो इसकी कड़ी सजा दी जाएगी। इसलिए मतगणना में लगाए गए कर्मचारी पूरी निष्ठा के साथ दी गई जिम्मेदारी निभाएं ताकि निष्पक्षता के साथ मतों की गिनती की जा सके। वह गुरुवार को मंडी समिति समेत तहसीलों में बनाए गए मतगणना स्थलों का निरीक्षण कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने अधीनस्थों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि स्ट्रांग रूम से मतगणना कक्ष तक मतपेटी ले जाने के दौरान कर्मचारियों के साथ में सुरक्षाकर्मी रहेंगे। मीडिया के साथ मतगणना एजेंटों के बैठने की भी उचित जगह निर्धारित करने को कहा। अधिकारियों से दो टूक कहा कि मतगणना के दौरान जिसको जो जिम्मेदारी दी गई है, उसका निर्वहन पूरी गंभीरता से करेंगे। लापरवाही पर सजा भुगतनी होगी। नगर पालिका बलिया व नगर पंचायत चितबड़ागांव की मतगणना स्थल मंडी समिति तिखमपुर का जायजा लेने के बाद जिलाधिकारी बांसडीह इंटर कॉलेज पर पहुंचे। वहां नगर पंचायत रेवती, सहतवार, बांसडीह व मनियर की मतगणना होनी है। प्रत्येक मतगणना कमरों में जाकर व्यवस्था जांची।

एसडीएम अनिल चतुर्वेदी व सीओ अशोक सिंह को निर्देश दिया कि इंटर कालेज की सामने की सड़क पर बैरिकेडिंग कराएं। सहतवार नपं की मतगणना स्थल पर एजेंटों के बैठने के लिए टेंट लगाने को कहा। इसी प्रकार जूनियर हाईस्कूल सिकंदरपुर में भी मतगणना स्थल पर बैरिकेटिंग व सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी उपजिलाधिकारी व क्षेत्राधिकारी से ली। इसके बाद जीएम इंटर कॉलेज बेल्थरारोड गए और वहां अधिकारियों को निर्देश दिए। रसड़ा में भी उन्होंने और कुछ जगहों पर बैरिकेडिंग कराने का निर्देश दिया। इस दौरान मुख्य राजस्व अधिकारी साथ रहे।
विज्ञापन


 उल्लेखनीय है कि बलिया व चितबड़ागांव की मतगणना मंडी समिति में होगी। जबकि रेवती, सहतवार, बांसडीह व मनियर की मतगणना बांसडीह इंटर कॉलेज में होगी। इसके अलावा नगर निकाय रसड़ा की तहसील स्थित अधिवक्ता भवन में, बेल्थरारोड की जीएम इंटर कालेज बेल्थरा में, सिंकन्दरपुर की जूनियर हाइस्कूल सिंकन्दरपुर में व बैरिया की मतगणना बाबा लक्ष्मण दस इंटर कालेज में होगी। मतगणना की तैयारी पूरी हो चुकी है। पर्याप्त सुरक्षा के प्रबंध किए गए हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें