भीमपुरा। रजईपुर विद्युत उपकेंद्र से जुड़े बरौली गांव में बिजली विभाग की टीम ने जांच अभियान में 36 बकायेदारों के कनेक्शन काटे गए। इस दौरान 85 हजार रुपये राजस्व की वसूली के साथ ही दो बड़े बकाएदारों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराया गया। बिजली विभाग द्वारा लगातार चेकिंग अभियान से अवैध बिजली जलाने वालों के साथ बकायेदारों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।
भीमपुरा थाना क्षेत्र के बरौली गांव में रजईपुर विद्युत उपकेंद्र के जेई सुधीर यादव के नेतृत्व में बिजली विभाग की टीम ने बकायेदारों के खिलाफ अभियान चलाया। बिजली कनेक्शन चेक करते हुए बकायेदारों से बकाये बिल की वसूली की। जिन बकायेदारों ने बिल नहीं जमा किया उनके कनेक्शन काट दिए गए। साथ दो बड़े बकायेदारों के खिलाफ विभाग ने एफआईआर दर्ज करा दिया है। जेई सुधीर यादव ने बताया कि विभाग का यह अभियान अनवरत जारी रहेगा। टीम में विजय कुमार, सुरेश शर्मा, राजू यादव, संजय यादव, राजकुमार यादव, राघवेंद्र, अजय पाल, जितेंद्र, राहुल, अजय कुमार आदि रहे।