फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज की दो बसों से घर पहुंचे 35 छात्र, हुए होम क्वारंटीन

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में अध्ययन कर रहे जिले के 35 छात्र शनिवार को रोडवेज की दो बसों से जिले में आए। जिनमें 30 छात्र व पांच छात्राएं शामिल रहीं। जिनका स्वास्थ्य परीक्षण करने के उपरांत उन्हें होम क्वारंटीन करा दिया गया। छात्रों के आगमन को लेकर जिला प्रशासन पहले से ही अलर्ट रहा और रोडवेज बस अड्डे पर स्वास्थ्य टीमों की तैनाती की गई थी। जिसने सभी का स्वास्थ्य परीक्षण कर ग्रामीण अंचलों के छात्रों को बसों के माध्यम से उनके घर को रवाना किया गया। इस संबंध में कोविड-19 के नोडल अधिकारी और ज्वाइंट मजिस्ट्रेट विपीन जैन ने बताया कि एएमयू प्रशासन द्वारा पहले से ही इन छात्रों को क्वारंटीन किया गया था। बावजूद इसके आने वाले सभी छात्रों की रैंडम सैंपलिंग कराने के बाद होम क्वारंटीन किया जा रहा है। साथ ही निगरानी के लिए प्रशासनिक टीम भी तैनात की जा रही है।
विज्ञापन

बताया कि इस संबध में उनकी विश्वविद्यालय प्रशासन से लगातार बातचीत हो रही थी और पूरी तरह आश्वस्त होने के बाद ही इन्हें जनपद में प्रवेश की अनुमति दी गई है। बताया कि एक बस में तीन छात्राओं समेत दस और दूसरी बस में दो छात्राओं समेत 15 छात्र सवार थे। जो जिले के बेल्थरारोड़, सिकंदरपुर, नगरा, रसड़ा, चितबड़ागांव, खेजुरी आदि थाना क्षेत्रों के अलावा शहर के विशुनीपुर के छात्र भी हैं।
खराब मशीन से हो रही थर्मल स्क्रीनिंग!
रोडवेज परिसर में बाहर से आने वाले लोगों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए लगाई सचल मोबाइल स्वास्थ्य दस्ता टीम जिस मशीन से लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग कर रही है वह खराब हो गई है। जिस कारण तापमान की जांच करने पर आगंतुकों का सामान्य से कम मसलन 32,31 और 33 डिग्री तापमान बता रही है। रोडवेज पर तैनात चिकित्सक डा. आरके सिंह ने बताया कि समान्य व्यक्ति का तापमान आमतौर पर 36 से 37.5 डिग्री सेंटीग्रेड रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें